बस ट्रक ड्राइवर द्वारा किया गया विजयनगर चौराहे पर बड़ा प्रदर्शन पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग और खदेड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री के आदेश आने के बाद बस ट्रक ड्राइवर संगठन के द्वारा लगातार उसे आदेश का विरोध जारी है जिसे लेकर आज बस ट्रक ड्राइवर द्वारा विजयनगर चौराहे पर भी बड़ा प्रदर्शन किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा

गौरतलब है कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुछ नियम में बदलाव किए गए हैं जिसे लेकर हाल ही में एक आदेश पारित किया गया है कि एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक पुलिस गिरफ्तार भी करेगी और उसे जेल भी जाना पड़ेगा जिसे लेकर बस ट्रक ड्राइवर सड़कों पर उतर आए जहां एक और राजमोला चौराहे पर भी बड़ी संख्या में ड्राइवर द्वारा चक्का जाम किया गया वहीं विजयनगर चौराहे पर भी बड़ी संख्या में ट्रक बस ड्राइवर ने चक्का जाम किया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले उन्हें समझाई थी लेकिन उसके बावजूद भी जब ड्राइवर नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है और उन्हें वहां से आश्वासन देकर रवाना किया इसके बाद बस ट्रक ड्राइवर संगठन के लोगों ने पुलिस को एक ज्ञापन भी सोपा है। वहीं क्षेत्र में ऐसी भीड़ इकट्ठा ना हो और ऐसा कोई प्रदर्शन ना हो उसके लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि बस ट्रक ड्राइवर को समझाइए से कर रवाना किया गया है हल्का हंगामा जरूर हुआ था लेकिन किसी पर लाठी चार्ज नहीं किया गया है

Exit mobile version