बलात्कार जैसे झूठे आरोप में फसाने वाला गिरोह पकड़ाया दो महिलाओं के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाडिया पुलिस थाना क्षेत्र में पुरुषों को अपने जाल में फंसा कर बलात्कार जैसे झूठे आरोप में फसाने वाली दो महिलाओं और उनके एक अन्य साथी पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है
आरोपी नूर उर्फ भैय्या खजराना का रहने वाला और उसके साथ दो अन्य महिलाओं को भी ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है फरियादी द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दो महिलाएं एवं एक युवक उसे बलात्कार जैसे आरोप में फसाने की धमकी दे रहे हैं महिला एवं पुरुष आरोपी द्वारा 10 हजार रूपए अकाउंट से एवं नगद रुपए भी ले लिए गए हैं फरियादी ने पुलिस को बताया कि एक युवती द्वारा उसे सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया गया और जब वह मिलने पहुंचा तो एक महिला एवं एक अन्य युवक वहां आ गए और उसे धमकाने लगे लगातार धमकी और रुपए लेने के बाद भी जब इनकी ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी तो फरियादी ने पुलिस को शिकायत की पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की

Exit mobile version