बदमाश सोशल मीडिया से फैला रहे हैं दहशत पुलिस युवाओं की तलाश में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में आदतन बदमाशों के साथ ही कुछ ऐसे युवा भी हैं जो की केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने के शोक में अपराधिक घटना की जद में आ जाते हैं और ऐसे ही कुछ वीडियो इंदौर क्राइम ब्रांच सोशल मीडिया टीम द्वारा कलेक्ट कर उनकी तलाश की जा रही है तो वही युवाओं के हाथ में साफ तौर पर हथियार नजर आ रहे हैं….।

दरअसल इंदौर में पुलिस द्वारा जहां एक और बदमाशों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से फेमस होना और शहर में दहशत का माहौल फैलाने के उद्देश्य से युवाओं द्वारा हथियारों के साथ रील बनाकर अपलोड की जा रही है कुछ वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से क्राइम ब्रांच सोशल मीडिया टीम को हाथ लगे हैं जिसके आधार पर अब पुलिस इन युवाओं की तलाश में जुटी हुई है हथियारों के साथ ही युवा चिलम के साथ गांजा फुक्ते हुए भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं वायरल वीडियो के आधार पर अब क्राइम ब्रांच की विशेष टीम इन युवाओं की तलाश में जुटी हुई है तो वहीं जी आई डी के माध्यम से या वीडियो अपलोड किए गए हैं उन्हें भी आरोपी बनाने की बात कही जा रही है

Exit mobile version