इंदौर पुलिस नशे की तस्करी करने वाले आरोपियों की तो धर पकड़ कर रही है लेकिन दूसरी ओर कुख्यात बदमाश युवकों पर दबाव बनाकर उनसे नशे की तस्करी करवाने का कार्य करवा रहे हैं और मना करने पर उन्हें अलग-अलग तरह से धमकी दी जा रही है इसी कड़ी में बदमाशों की धमकी से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली तो वही आजाद नगर पुलिस ने मृग कायम कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं मृतक की कुछ रिकॉर्डिंग भी अब सामने आई है जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात करती हुई नजर आ रही है।
पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक छोटू उर्फ पप्पू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है बता दे मृतक युवक नशे करने का आदी था लेकिन पिछले कुछ दिनों से परिजन उसे नशे करने को लेकर पैसे नहीं दे रहे थे तो वहीं जिन लोगों से वह नशा लेता था वह लोग उसे पर नशा बेचने और नशे की तस्करी करने को लेकर दबाव बना रहा था लेकिन युवक छोटू उर्फ पप्पू नशे की तस्करी करने को राजी नहीं था लेकिन क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला जया और उसका ही साथ ही गब्बर उसे पर लगातार नशे की तस्करी करने को लेकर दबाव बना रहा था बताया जा रहा है कि मृतक ने महिला और बदमाश से नशा करने को लेकर काफी सामग्री और रूपया उधार ले लिया था साथ ही इन लोगों के द्वारा यह धमकी दी जा रही थी कि यदि वह नशा तस्करी कर उनके पैसे नहीं लोटा पाएगा, तो उसे जान से खत्म कर देंगे इस बात की धमकी दी, वही इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी दी थी लेकिन पुलिस को पूरे मामले की जानकारी युवक के द्वारा नहीं दी गई और महिला और उसके साथी के द्वारा इस कदर से युवक पर दबाव बनाया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पूरे ही मामले में मृतक के कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आए हैं जो उसने आत्महत्या करने से पहले अपने ही एक मित्र को भेज दिए थे मृतक की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद अब पुलिस इस पूरे मामले में संबंधित महिला और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है।
