बजरंग दल द्वारा सयोगितागंज थाना क्षेत्र में जिम के बाहर जोरदार प्रदर्शन जिम ट्रेनर द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बजरंग दल द्वारा सयोगितागंज थाना क्षेत्र में ए फिट जोन नामक जिम के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई बजरंग दल ने आरोप लगाया कि जिम में ट्रेनर द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया है और जिम में लगे बैनर पोस्टर फाड़कर विरोध जाहिर किया है तो वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है…।

इंदौर में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अपराधी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है और ऐसा एक ताजा मामले में सयोगितागंज थाना क्षेत्र में बजरंग दल द्वारा ए फीट जोन नाम से संचालित होने वाली जिम के बाहर बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर जिम में लगे हुए बैनर पोस्ट फाड़े गए कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अन्य जिले से पढ़ाई करने के लिए आई छात्रा जिम में फिटनेस के लिए जाया करती थी की तभी विशेष धर्म के ट्रेनर द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी करने को लेकर विरोध जाहिर किया गया है पूरा मामले में एसीपी तुषार सिंह का कहना है कि प्रदर्शन को पूरी तरह से रोक दिया गया है और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर पीड़ित छात्रा के कहे अनुसार छेड़खानी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है जिम में जो अनवर नामक ट्रेनर है उसे भी जल्द पकड़ने की बात की जा रही है तो वहीं इसी के साथ बजरंग दल द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर थाने पर एक ज्ञापन भी सोपा गया है

Exit mobile version