इंदौर शहर में नर्मदा लाइन सुधारने और नई लाइन डालने के नाम पर खोदे गए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। बारिश का पानी इनमें भरने से हादसे हो रहे हैं। अम्मार नगर में ऐसे ही पानी से भरे एक गड्ढे में बच्ची गिर गई और डूबते-डूबते बची।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद अब जिम्मेदार कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि नगर निगम ने अम्मार नगर में सड़कों को बेतरतीब तरीके से खोद दिया है। जहां-तहां गड्ढे नजर आ रहे हैं।
इन्दौर चंदन नगर में बच्चे के गड्ढे में गिरने के मामले में नगर निगम आयुक्त ने की कार्रवाई निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि एलएनटी के जो ठेकेदार है जिन पर 1,00,000 का जुर्माना हमारे द्वारा लगाया गया है और जोन के निगम अधिकारियों पर भी वेतन काटने की कार्रवाई की गई यह गंभीर घटना है भगवान का शुक्र है बच्ची सही सलामत है निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि ऐसी घटना ना हो उसको लेकर भी हमने एलएनटी के सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए के ब्रैकेटिंग कर कार्य करें
