बग़दून थाना क्षेत्र मे एक व्यक्ति के साथ 57 व्यक्तियो द्वारा मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पीथमपुर के बग़दून थाना छेत्र का मामला एक व्यक्ति के साथ 57 व्यक्तियो द्वारा मारपीट करने की घटना का वीडियो वायरल होने पर फरियादी विजय पिता नारायण पिपलाज उम्र 30 साल निवासी विजय नगर कालोनी पीथमपुर की तलाश कर उससे मोबाईल पर बातचीत करते वह काफी डरा हुआ था जिसे विश्वास में लिया जाकर बातचीत की गई तो फरियादी विजय ने आरोपी श्रवण लववंशी पिता शांतिलाल, तिजल पिता श्रवण लववंशी, अजय पिता गलसिंह अय्यर व गलसिंह पिता छगन निवासीयान नई बस्ती मण्डलावदा ने आरोपीया कुसुम की भाभी से बातचीत करने की बात को लेकर उसके घर विजय नगर कालोनी में घुसकर लकडी के डंडे से मारपीट कर अशलील गालीयाँ दी जब वहाँ से भागकर अर्चना स्कूल की छत पर गया तो वहाँ भी आरोपीगण सुजल पिता श्याम व उसके उपरोक्त साथीयो द्वारा तथा आरोपीया ममता व कुसुम ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पीथमपुर पर अपराध क्रं 380/24 धारा 296, 115(2), 352(3), 333, 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण श्रवण लववंशी पिता शांतिलाल, तिजल पिता श्रवण लववंशी, अजय पिता गलसिंह अय्यर व गलसिंहः पिता छगन निवासीयान नई बस्ती मण्डलावदा, सूजल पिता श्याम, कुसुम पति कृष्णा निवासीगण नई बस्ती मण्डलावदा, ममता पति सुर्यकांत निवासी बगदून को गिरफतार कर लिया गया है।

Exit mobile version