इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन कुएं और बावड़ियों की सुध लेने के लाख दावे करे लेकिन हकीकत में कुछ और ही है,, इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी लगातार मुहिम चलाकर वास्तविकता सामने ला रहे हैं,,,
, सोमवार को अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बक्षी बाग मल्हार आश्रम से लगी बावड़ी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस बावड़ी के समीप सीएम राइज स्कूल निर्माणाधीन है,, जिससे बावड़ी के अस्तित्व को खतरा है,, साफ और मीठे पानी का उपयोग जनहित में होना चाहिए जबकि अंदेशा है कि यह बावड़ी भी कहीं इतिहास ना बन जाए,, मौक़े पर निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारी भी सहयोग नही करते है,, द्विवेदी ने बताया कि शहर भर की सैकडों कुएं और बावड़ियों की वे वास्तविक पड़ताल में जुटे हैं ताकि इन जल विरासतों को बचाया जा सके,,
एक्स
