पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इंदौर के मां अहिल्या मंच द्वारा इंदौर कलेक्टर को देश के ग्रह मंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर विरोध जताया व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की। मां अहिल्या मंच का कहना है कि पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं व बेटियों पर अत्याचार हो रहे है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पश्चिम बंगाल में ममता बेनर्जी की अलोकतांत्रिक सरकार मे महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इस सरकार में अत्याचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। निश्चित रूप से ऐसी सरकार को बर्खास्त करना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लगाकर वहां की जनता को सुरक्षित करना चाहिए। ममता बेनर्जी की सरकार पिछले 10-12 वर्षों से मुस्लिम तुष्टीकरण का समर्थन कर रही है
