फ्लैट में युवक सोते रहे और चोर फ्लैट से चोरी करके फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में फ्लैट में युवक सोते रहे और चोर फ्लैट से चोरी करने के बाद फरार हो गया पूरे मामले में पुलिस ने चोरी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है तो वहीं दूसरी ओर कॉलोनी के ही सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति लैपटॉप ले जाता हुआ नजर आया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है….।

दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा द्वारा बताया गया कि अंकुर अपार्टमेंट में रहने वाले अक्षत नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत की उनके फ्लैट में वह अपने दोस्तों के साथ रहते हैं और फ्लैट का दरवाजा अटका कर मॉर्निंग वॉक पर चले गए थे कि तभी उनके फ्लैट में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया फ्लैट में रखे हुए लैपटॉप सहित मोबाइल चोरी हुए हैं पूरे मामले में चोरी के वक्त फ्लैट में दोस्त सो रहे थे लेकिन चोर ने इतनी शातिराना अंदाज में चोरी की फ्लैट में सो रहे युवाओं को जरा सी भनक भी नहीं लगी फिलहाल कॉलोनी के ही एक सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया है और पुलिस इस आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है

Exit mobile version