फ्लैट में नकली हथियारों के साथ पकड़ाया युवक:हिंदू जागरण मंच का आरोप- युवतियों को बंधक बनाए था, कराता था देह व्यापार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस ने गुरुवार शाम एक युवक को हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पकड़ा है। आरोपी के पास से एअर पिस्टल, नकली कट्‌टा (लाइटर वाला) और बिना धार की तलवार मिली है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करने की बात कही है। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, महालक्ष्मी बिल्डिंग से फैजान उर्फ गोल्डी को पकड़ा गया है। वह मूल रूप से देवास का रहने वाला है। यहां किराए के फ्लैट में रह रहा है।
फ्लैट में दो युवतियां दिल्ली और एक युवती खरगोन की भी मिली है। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि युवक इन युवतियों को डरा-धमकाकर देह व्यापार करा रहा था।
वीडियो बनाकर करवाता था ब्लैकमेल
हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि फैजान फ्लैट पर कस्टमर्स के साथ युवतियों के वीडियो भी बनवा लेता था। इसके बाद उन्हें यही वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करवाता था। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इस आरोप पर पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

TAGGED:
Exit mobile version