इंदौर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने एक तस्कर को पकड़ा है जो फौजी की जगह नशा तस्कर बन गया आरोपी के पेडलर पहले पकड़े जा चुके हैं वह शहर इंदौर में जॉर्डन ग्रुप के नाम पर नशे की तस्करी करते थे नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ अधिकारी अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल आरोपी मनोज मुवेल पिता गलिया मुवेल निवासी मनावर जिला धार ग्राम अंजनिया को कल बंगाली चौराहे के पास से पकड़ा गया है मनोज का पूर्व में फौज में सिलेक्शन हो गया था,लेकिन किसी कारणवश जा नहीं पाया बाद में खेती किसानी करने लगा और नशा उगाने व सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया नारकोटिक्स की टीम ने कुछ माह पहले आरोपी लवेश उर्फ बिट्टू को 252 ग्राम चरस के साथ और उसके बॉस अजय मंडल उर्फ जॉर्डन को पकड़ा था। इन दोनों ने बताया था कि वह नशा बेचने के लिए अब पकड़ाए मनोज मुवेल से ही लेते थे गौरतलब है कि पूर्व में पकड़ाया अजय मंडल उर्फ जॉर्डन सोशल मीडिया पर जॉर्डन ग्रुप चलाता था और उसी की आड़ में शहर में नशा तस्करी करता था
