फोन पर बात करते बिल्डिंग से कूदी युवती, मौत परिजन बोले- कोई ब्लैकमेल कर रहा था

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बिल्डिंग से कूदकर युवती द्वारा आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। युवती ने फोन पर बात करते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस मोबाइल की जांच करवा रही है ताकि यह पता चल सके कि अंतिम समय में वह किससे बात कर रही थी

कनाड़िया पुलिस के अनुसार, गोयल नगर निवासी बुलबुल चंदेल (27) रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। गुरुवार को दोपहर करीब 11:30 बजे, वह कनाड़िया इलाके में ऑफिस की बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान उसने छलांग लगा दी और नीचे रेलिंग पर गिर गई। दोपहर करीब 2:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बुल बुल के परिजन के मुताबिक दो साल पहले बुलबुल का तलाक हो गया था और तब से वह उनके साथ ही रह रही थी। परिवार ने आशंका जताई है कि कोई बुलबुल को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह परेशान थी। पुलिस परिवार के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। घटना के समय ऑफिस में कोई नहीं था। बुलबुल ऑफिस खुलने से पहले ही वहां पहुंच गई थी। वह पिछले तीन साल से इस कंपनी में काम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने करीब 10 मिनट तक फोन पर बात की, मैसेज किए, और फिर छलांग लगा दी।

Exit mobile version