फर्जी शिकायत करने वाली युवती के साथियों पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। फर्जी शिकायत करने वाली युवती के साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।युवती के विरुद्ध भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। तेजाजी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, समरीन बी के पास करीब 40 कुत्ते हैं। उसने मकान मालिक दौलत चौधरी, जितेंद्र चौधरी के विरुद्ध झूठी शिकायतें की थी। पुलिस ने मकान दिलाने में मदद करने वाले महेश, मोहित और नरेश के खिलाफ कार्रवाई की है। समरीन पूर्व में तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहती थी। उसने वीडियो वायरल कर परेशान करने का आरोप लगाया था। समरीन ने श्वेता शर्मा के नाम से भी वीडियो बनाए थे।

Exit mobile version