प्रोफेसर ने की छात्राओं से छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक प्राइवेट कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष जुबेर खान पर छात्राओं ने अश्लील बातें करने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर कॉलेज ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं बजरंग दल ने शुक्रवार को कालेज में जमकर हंगामा किया। शिक्षक के पुतले को पहले छात्राओं ने चप्पल से मारा, परिसर में पुतला जला दिया। 18 अक्टूबर को पत्रकारिता की छात्राओं ने प्रो. जुबेर खान को लेकर कॉलेज प्रबंधन को शिकायत दर्ज करवाई। छात्राओं ने कहा कि अधिकांश समय शिक्षक रात में कॉल करते थे। अकेले में मिलने बुलाते थे।
फेल करने की देता था धमकी
मना करते तो फेल करने और कम नंबर देने की धमकी तक देते थे। छात्राओं ने कहा कि कॉपियां जांचने के बहाने प्रोफेसर इधर-उधर छूते थे। इस संबंध में कॉलेज को शिकायत मिलते ही जांच कमेटी बनाई।
समिति सदस्यों ने अकेले में छात्राओं से गोपनीय तरह से चर्चा की। हालांकि शिक्षक को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया है। शुक्रवार दोपहर बजरंग दल ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की और प्रोफेसर को नौकरी से निकालने की मांग पर जोर दिया।

TAGGED:
Exit mobile version