प्रॉपर्टी ब्रोकर की खुदकुशी मामले में दंपति उलझे एक लाख के बदले वसूले चार लाख

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने फां- सी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में उज्जैन के एक दंपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एक लाख के बदले चार लाख वसूल चुके थे फिर भी ब्याज मांग रहे थे। बाणगंगा थाना क्षेत्र के दिव्य विहार कॉलोनी में रहने वाले शशांक पिता विनोद जायसवाल ने कुछ समय पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। मृतक प्रॉपर्टी
ब्रोकर का काम करता था। आरोपी दंपति का नाम रुपाली और अमर दोनों निवासी गायत्री नगर उज्जैन है। मृतक से उनका लेनदेन था। बताया जा रहा है 1 लाख के बदले में आरोपी चार लाख से ज्यादा का ब्याज वसूल चुके थे और भी पैसों के लिए मृतक को परेशान कर रहे थे, इसी से तंग आकर उसने फांसी लगा ली थी।

Exit mobile version