प्रेसनोट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓अन्नपूर्णा पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।

✓आटो रिक्सा मे छूटा जेवरात से भरा बैग ढूढने मे मिली सफलता ।

✓करीब 12 लाख रूपये का सोने चांदी के जेवरात ढूढ निकाले ।

                थाना अन्नपूर्णा पर फरियादी शिवानी पिता भैरू सिंह बघेल उम्र 24 साल निवासी 56 मिश्रनगर इंदौर ने थाने पर उपस्थित होकर बताया कि मे अपने गांव अलीराजपुर से बस से इंदौर आई इंदौर मे चोईथराम चौराहे पर उतर कर वहां से आटो मे बैंठ कर अपने घर मिश्रनगर अन्नपूर्णा जा रही थी चाणक्यपुरी चौराहे पर उतर गई मेरे पास तीन बैग थे जिसमे से दो उतार लिये तथा एक बैग नही उतारा मुझे घर जा कर याद आया कि मेरा एक बैग आटो रिक्सा मे छूट गया है । बैग मे करीब 120 ग्राम सोना एवं 3 किलो ग्राम चांदी एवं नगदी रूपये थे । रात्री अधिक होने से दूसरे दिन थाने पर आवेदन दिया । फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उपायुक्त महोदय इंदौर जोन 4 श्री ऋषिकेश मीना एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय  श्री आनंद यादव के निर्देशन मे तथा एसीपी अन्नपूर्णा श्रीमती नंदनी शर्मा के नेत़ृत्व मे थाना प्रभारी अन्नपूर्णा सुनील सेजवार द्वारा त्वरित टीम गठित कर आटो रिक्सा की तलाश हेतु लगाया । पुलिस टीम द्वारा चोईथराम चौराहे से द्वारिकापुरी तक के करीब 200 सी सी टी व्ही कैमरे देखने के बाद आटो रिक्सा का पता लगाया , आटो रिक्सा चालक की पहचान चुन्नीलाल पिता भैराजी साल्वे निवासी 486 द्वारिकापुरी के रूप मे हुई । पुलिस टीम आटो रिक्सा चालक के घर पहुची जिससे बैग के संबंध मे पूछताछ करते आटो चालक चुन्नीलाल द्वारा बताया कि मैने घर पर आकर देखा तो मेरी आटो रिक्सा मे किसी सवारी का बैग छूट गया रात्रि अधिक होने से मेने बैग आटो मे निकाल कर घर मे सम्भालकर रख दिया था उसके बाद मैने बैग मालिक को ढूढने का प्रयास करता रहा  कि जिससे बैग मालिक तक पहुच जाये । उससे पहले पुलिस मेरे आटो रिक्सा व मुझे ढूढते हुये मेरे घर तक आ गई । आटो रिक्सा चालक द्वारा बैग पुलिस टीम को निकल कर दिया जिसमे फरियादी द्वारा बताया पूरा समान यथावत मिला ।  बैग मे करीब 12 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात व नगदी रूपये थे । आटो रिक्सा चालक द्वारा ईमानदारी पूर्वक फरियादी का सामान यथावत घर मे सुरक्षित  रखा था ।

            फरियादी को उसका समस्त समान मिलने पर फरियादी व परिवार के द्वारा खुशी जाहिर कर अन्नपूर्णा  पुलिस को धन्यवाद दिया तथा पुलिस के प्रति विश्वास रखने का संदेश दिया ।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सुनील सेजवार , आर. ऋषिकेश रावत , आर. जितेन्द्र सोलंकी , आर. राकेश , आर. विश्वेन्द्र् की सहरानीय भूमिका रही ।

- Advertisement -
Exit mobile version