प्रयास लहलहाए, प्रकृति मुस्कुराई मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय रेवती रेंज पहुंचकर पौधरोपण को देखकर मन प्रसन्न हो उठा।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब आप कोई काम पूरी समर्पण और श्रद्धा भाव से करते हैं तो निश्चित तौर पर प्रकृति भी उसमें अपना सर्वस्व न्यौछावर करती है। इंदौर में हमनें रिकॉर्ड 12 लाख से अधिक पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया था।अत्यंत हर्ष का विषय है कि इनमें से लगभग सभी पौधे जीवित अवस्था में हैं। आज रेवती रेंज पहुंचकर पौधरोपण को देखकर मन प्रसन्न हो उठा।

उन्होंने कहा कि अब पौधों को लेकर हमनें आगामी कार्ययोजना बनाई है। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव , एमआईसी मेंबर श्री राजेंद्र राठौर सहित नगर निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version