प्रधानमंत्री कार्यालय का नक़ली पत्र जारी कर नौकरी की सिफारिश करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के डायरेक्टर के नाम के फर्जी पत्र के माध्यम से अवंतिका गैस लि. इन्दौर में नौकरी दिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने उ.प्र पुलिस की वर्दी का पहन कर विजय नगर स्थित अवतिंका गैस लि के कार्यालय में फर्जी डाक पत्र भी दिया था

इंदौर शहर में फ़र्ज़ी तरीके से नौकरी दिलाने और ठगी करने वाले अपराधियों पर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही विजय नगर निवासी फरयादी राहुल ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवंतिका गैस लि.कम्पनी में नौकरी लगाने के नाम से प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम का अबंतिका गैस लि. में नौकरी दिलाने के लिए फर्जी पत्र दिया गया था इंदौर क्राइम ब्रांच ने झांसी निवासी दीपक अवस्थी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है

Exit mobile version