प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर क्षेत्र के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर क्षेत्र के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की इस दौरान तुलसी सिलावट ने प्रधानमंत्री सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की ओर इन कार्यो को समय अवधि में पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है

सांवेर क्षेत्र का विकास लगातार जारी है सांवेर का प्रतिनिधित्व करने वाले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज अपने विधानसभा में किये जा रहे विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक की इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की बैठक में लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री तुलसी ने संबंधित अधिकारियों को समय अवधि में काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया है तुलसी सिलावट ने कहां की डबल इंजन की सरकार लगातार विकास के काम कर रही है सड़क  विकास के नींव का पत्थर होता है इसलिए सड़को के निर्माण में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है तुलसी सिलावट ने कहा कि सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों से जिन सड़कों के काम रूके हैं जिन सड़कों के काम जारी है या होना है, ऐसी सड़कों के काम तय सीमा में पूर्ण करने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं

Exit mobile version