चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ पर मारपीट की घटना सामने आई है । घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो को तलाश शुरू कर दी है ।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर क्षेत्र का है । यह नजमी मेडिकल स्टोर पर बदमाशो ने तोड़फोड़ और मारपीट की है । बताया जा रहा है की तोड़फोड़ करने वाले बदमाश नशे की गोली मांग रहे थे जब मेडिकल संचालक ने देने से मना किया तो उन्होंने तोड़फोड़ और मारपीट की है । घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है ।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।
