पेट्रोल पंप मैनेजर की आंख में मिर्ची झोंक लूटने की कोशिश, चार बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पूर्व पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची लूट की साजिश मैनेजर द्वारा पेट्रोल पंप का केस जमा करने के लिए जा रहे थे तभी आरोपियों ने उसे दौरान आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूटने का किया था प्रयास सीसीटीवी के बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने की गिरफ्तार..

दरअसल मामला एरोड्रम थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ हुई लूट के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पेट्रोल पंप मैनेजर की आंख में मिर्ची डालकर लूट करने में बदमाशों ने रची थी साजिश । बताया जा रहा है कि ऋतिक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने का काम करता था उसने अपने दोस्तों अतुल और तुषार और अनिकेत साथ मिलकर पेट्रोल पंप मैनेजर को लूटने का प्लान बनाया था जहां अनिकेत ने आंखों पर मिर्ची भी डाली लेकिन प्रयास लूट का असफल रहा घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है की पकड़या आरोपी अतुल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

Exit mobile version