द्वारकापुरी के गुरुशंकर नगर में रहने वाले पेंटर की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मुकेश (24) पुत्र शंकर राठौर निवासी गुरुशंकर नगर को गुरुवार शाम उसका भाई एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। भाई संदीप ने बताया कि वह मंडी से दोपहर में आकर सो गया। शाम को देखा तो वह अचेत पड़ा था।
उसे एमवाय लेकर आए तो डॉक्टरों ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाई के मुताबिक उसे किसी तरह का तनाव नहीं था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
ई रिक्शा चालक निहाल (48) पुत्र मूलचंद चौहान निवासी न्यू गौरी नगर ने गुरुवार देर शाम एसिड पी लिया। उसे उपचार के लिये एमवाय लेकर आया गया। रिश्तेदार ने बताया कि उनकी पहली पत्नी ने छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की वह भी साथ नहीं रहती थी। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक संभवत: तनाव के चलते निहाल ने सुसाइड कर लिया है।
