पुलिस ने एक बच्चे के पास से 12 बोर की बंदूक और जिंदा कारतूस पकड़े हैं। वह हरदा का रहने वाला है इंदौर आया था और बंदूक लेकर एक धर्म स्थल के पास बैठा था। पुलिस को सूचना मिली तो घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। छोटी ग्वालटोली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक बी डी भारती के अनुसार हरदा के खिरकिया तहसील के गांव का रहने वाला एक बच्चे को कल कमला नेहरू स्कूल के पास स्थित दरगाह के नजदीक से पकड़ा है। उसके पास बिना लाइसेंस की 12 बोर की बंदूक और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं, जिसकी कीमत 1,00,000 है। बच्चे से बंदूक के बारे में सवाल किया गया तो वह जवाब नहीं दे पाया उसके परिजनों को पुलिस ने बुलाया है। मामले में जांच जारी है।
