पुलिस , निगम और राजस्व की संयुक्त टीम ने होटल और पब पर छापे मार कार्यवाही तीन को किया सील

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पिछले दिनों विजयनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट में लगी आग के बाद अब छतों पर हुए निर्माणों की जांच शुरू हो गई है । इसके लिए फायर की टीम के साथ पुलिस , निगम और राजस्व की संयुक्त टीम व्यावसायिक बिल्डिंगों की छतों पर बगैर अनुमति के चल रहे होटल,पब और रेस्तरां की जांच कर रही है । मंगलवार को भी ऐसे ही कई होटल और रेस्टोरेंट को पर कारवाई करते हुए इन्हें सील किया गया ।

विजयनगर क्षेत्र में एक रुफटाॅप रेस्तरां में लगी आग के बाद शहर के दूसरे होटल, पब और रेस्तरां पर गाज गिरने लगी है । ऐसे में जहा भी कमी नजर आ रही है उन्हे संयुक्त टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की जा रही है । मंगलवार को शहर के तीन होटल, रेस्तरां सील कर दिए गए,क्योकि उनमें फायर सेफ्टी व्यवस्था का अभाव था । प्रशासन की टीम सबसे पहले कैलोद करताल स्थित होटल राॅयल इम्पोरिया पहुंची । इसके बाद टीम मंगल सिटी स्थित स्काय हाउस बार और म्यूनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट में पहुंची और इसे भी सील किया । जांच के दौरान पुलिस विभाग, नगर नगम जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के अफसर शामिल थे ।

शहर के ज्यादातर व्यावसायिक बिल्डिंगों की छतों पर बगैर अनुमति के होटल,पब और रेस्तरां संचालित हो रहे है जिन पर जल्द ही एक्शन लिया जा सकता है ।

Exit mobile version