पुलिस थाना जूनी इंदौर की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही…..

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • गुम हुए 5 साल के नाबालिक बालक को 3 घंटे में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।

• बालक अपने नाना के घर जाने के लिए चला गया था अकेला ही, और गया रास्ता भटक।

• सूचना मिलने के महज 3 घंटे में • पुलिस ने तत्परता से रातो-रात बालक की सतत तलाश कर मां से मिलवाया।

इंदौर । गुम बालक/बालिकाओं के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार “आपरेशन मुस्कान” चलाया जा रहा हैं। जिसके तारतम्य में इंदौर शहर में अपहृर्ता/गुमशुदा के प्रकरणो मे तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही कर अपहर्ता की तलाश करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा 5 वर्षीय नाबालिक को मात्र 3 घण्टो के अंदर दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की है।

पुलिस थाना जूनी इंदौर पर दिनाक 05.02.2024 को रात्रि में 9 बजे के आसपास फरियादिया द्वारा बताया कि किसी काम से कलेक्टर कार्यालय आई थी कलेक्टर कार्यालय के सामने गंजी कंपाउंड फुटपाथ पर से उसका 5 वर्षीय बालक कही चला गया हैं उसे बहुत ढूंढा लेकिन मिल नही रहा है।

- Advertisement -

उक्त नाबालिक के प्रकरण को अत्यंत गंभीरता व संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल कंट्रोल रुम से पूरे इन्दौर शहरी क्षेत्र में सूचना प्रसारित करवाई गई। थाने से टीमें बनाकर थाना क्षेत्र व आसपास के थानो में तलाश हेतु लगाया गया । सभी थानो को भी पृथक से वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई ।

इसी तारतम्य में सउनि ओमप्रकाश सोलंकी द्वारा फरियादिया को साथ में लेकर के बालक की तलाश करते हुए थाना मल्हारगंज क्षेत्र के जिंसी हाट मैदान में दिनांक 5 व 6 फरवरी की रात्रि में करीबन 12.30 बजे बच्चा घुमता हुआ रोता हुआ मिला जिसको बच्चे की माँ ने पहचाना तत्काल बच्चे को कब्जे में लिया गया।

बच्चे की माँ के माध्यम से बच्चे से पूछा गया कि तुम्हे कोई जबरदस्ती तो नही लाया तो उसके द्वारा बताया कि मैं नाना के घर जाने के लिए वहां से आ गया था और मैं रास्ता भटक गया बच्चे को सकुशल उसकी माँ के जिम्मे किया गया । बच्चों के सकुशल वापस मिलने पर मां ने पुलिस टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और इंदौर पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।

उक्त कार्य मे वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह जादौन, सउनि ओमप्रकाश सोलंकी, महिला आर. सोनिका अहेर एवं रेखा डावर, आरक्षक रतन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Exit mobile version