पुलिस को देखकर भाग रहा था आठवीं का स्टूडेंट:कंधे पर टंगी थी 12 बोर की बंदूक,तीन कारतूस भी जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर की छोटी ग्वालटोली ने एक आठवीं के स्टूडेंट को पकड़ा है। आरोपी के कंधे पर 12 बोर की बंदूक टंगी हुई थी। पुलिस को देखकर वह भाग रहा था। उसके पहले ही उसे दबोच लिया गया। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हरदा में रहने वाले 17 साल के नाबालिग को पकड़ा है। शुक्रवार रात जब पुलिस चैकिंग कर रही थी तो वह उसके कंधे पर 12 बोर की बंदूक टंगी थी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो वह भागने लगा।
इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे थाने लाकर अफसरों से बात कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पकड़ाए नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं क्लास की पढ़ाई कर रहा है। उसके पास से तीन कारतूस भी मिले हैं। पुलिस बंदूक को लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version