इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पड़कर उनका क्षेत्र में जुलूस निकाला है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।
-पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है बता दे मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला चौराहे पर कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे जिसकी जानकारी मल्हारगंज थाने पर पदस्थ एक पुलिसकर्मी को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और पूरे ही मामले में विवाद कर रहे हैं युवकों को थाने जाकर कार्रवाई करने का बोलने लगा इसी दौरान दो युवक प्रभात और ओपी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से ही हुजूर्त करने लगे और मारपीट तक कर दी फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी मल्हारगंज थाने के अन्य पुलिस कर्मियों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और दोनों ही आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आए और उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया फिलहाल पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस भी निकाला , बता दे पुलिस ने प्रभात और ओपी नमक बदमाशों को पकड़ा है और उनके पूर्व के आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है वही बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने की बात को लेकर अन्य युवकों से विवाद हुआ था और इस दौरान पुलिसकर्मी ने उन्हें विवाद करने से रोका था और इस दौरान दोनों ने पुलिसकर्मी से ही विवाद कर लिया था और उसके बाद ही पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
