नए साल पर हुडदंग मचाने वालो से पुलिस ने सख्ती से निपटने का जो एलान पहले ही कर दिया था । वो सडको पर नजर भी आया | हुडदंगियो के स्वागत के लिए पुलिस सडको पर पहले से ही तैनात थी । पुलिस ने शराबी वाहन चालको के न केवल चालान बनाए बल्कि कई शराबी वहान चालको को साल के पहले ही दिन थाने की हवा भी खिलाई । खुद पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर पूरे समय मैदान में तैनात रहे और पल पल की अपडेट खुद देखी ।
– पुलिस ने पहले ही कहा दिया था की न्यू इयर के जश्न के नाम पर हुडदंग बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पुलिस ने जो चेतावनी दी थी उस पर वह न्यू इयर पर अमल करती भी दिखी | शहर के तमाम चोराहो पर अधिकारी बल के साथ तैनात नजर आए । जवानो ने सडक पर हुडदंग कर रहे युवाओ पर अपने अंदाज में सख्ती की । शराबियो की चेकिंग ब्रिथ एनालायजर मशीन से की गई । जिन्हें मशीन ने नशे में पकड़ा ओर वो गाड़िया चलते मिले तो पुलिस ने बिना रियायत बरते उन्हें थाने भिजवाया वही गाड़िया भी जब्त की । इस दौरान पुलिस कमिश्नर और जिला कलेक्टर खुद मैदान में नजर आए । विजय नगर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान ड्रोन से निगरानी करते दिखे ।
– नए साल के जश्न में जिन लोगो को खलल पसंद नहीं आया वे पुलिस से हुज्जत करते भी दिखे हालाकि पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली । पूरे शहर में चले इस अभियान में कई शराबियो को नया साल में थाने की हवा खानी पड़ी
