पुलिस अधिकारियों ने इंदौर नगरीय ज़ोन-03 के पेट्रोल पंप संचालकों की ली बैठक।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सुरक्षा ऑडिट के तहत पंप व आसपास के स्थानों पर सुरक्षा हेतु ध्यान रखने वाली बातों पर परिचर्चा।

इंदौर शहर में सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री पंकज पाण्डे द्वारा नगरीय जोन-03 के थाना क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंप संचालकों की सुरक्षा ऑडिट संबंधी मीटिंग पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो सहित आज दिनांक 25.07.24 को रीगल चौराहे स्थित पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में ली गई ।
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल पंप के सामने रोड व आसपास सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने वाली बाते बताई गई तथा पंप व आसपास के स्थानों को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया जिस पर सभी संचालको द्वारा पालन करने की सहर्ष सहमति दी गई । मीटिंग में पुलिस व व्यावसायिक एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के मध्य लगातार संवाद पर बल दिया गया । सुरक्षा ऑडिट का कार्य सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चल रहा है ।

Exit mobile version