तुकोगंज क्षेत्र के ढक्कन वाला कुएं पर स्थित हंस ट्रेवल्स के स्टाप द्वारा पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है । आरोपियों ने एडीशनल डीसीपी जोन 2 में पदस्थ पुलिसकर्मी की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी और पुलिसकर्मी को सड़क जमकर पीटा था ।
घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र के ढक्कन वाला कुआ की है । यह हंस ट्रेवल्स की बस रोड पर खड़ी थी जिसे हटाने को लेकर पुलिसकर्मी रामबाबू का विवाद हुआ था । दरअसल रामबाबू राजपूत डीसीपी जोन 2 में ऑफिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ है । रामबाबू अपनी बाइक से गीता भवन होते हुए ढक्कन वाले कुएं की तरफ जा रहे थे । इस दौरान गीता भवन पर मुड़े तो हंस ट्रेवल्स के ऑफिस के पास बस रोड पर खड़ी थी । इस दौरान रोड़ पर जाम लगा था । बस ड्राइवर को बस साइड में करने के लिए कहा तो ड्राइवर बहस करने लगा और साथियों को बुलाकर डंडे ओर लाठियां से रामबाबू की पिटाई कर दी । जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ।
मामले में पुलिस ने मोहम्मद अकरम , कुलदीप जयसवाल, नीरज राठाैर को गिरफ्तार कर आशिफ व अन्य साथियों को तलाश शुरू कर दी है ।
