पीथमपुर में यूनियन कार्बइड का कचरा जलाने का विरोध पीथमपुर बचाओ समिति द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने का 350 टन जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाया जाएगा। इसका कई माह से विरोध हो रहा है। मंगलवार को विरोध स्वरूप भारतीय मानवाधिकार परिषद और पीथमपुर बचाओ समिति द्वारा रिगल से संभागायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई। फिर संभागायुक्त कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
इसमें कचरे का निपटान पीथमपुर में नहीं करने की मांग रखी गई है।


पीथमपुर बचाओ समिति के अध्यक्ष डा. हेमंत हिरोले ने बताया कि पीथमपुर सेक्टर-एक स्थित रामकी कंपनी में भोपाल गैस त्रासदी का 350 टन जहरीले कचरे का निपटान होगा
इसके विरोध में मंगलवार दोपहर एक बजे रीगल तिराहे पर एकत्र होकर लोग रैली के रूप में संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे। रैली में लोगों के हाथों में तख्तियां थीं और नारेबाजी की जा रही थी। एसडीएम रोशन राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को राष्ट्रपति के पास पहुंचाया जाएगा।

Exit mobile version