पीथमपुर। के बगदून थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना के सभी आरोपियों को पुलिस पकड़ लिया है। कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे दो महिलाएं दो पुरुष और दो नाबालिक युवक शामिल है। घटना 13 अगस्त की रात पीथमपुर के ग्राम मडलावदा की लेखी कालोनी में रहने वाले मोहर सिंह नामक व्यक्ति को उसके कमरे में रात में घुसकर आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। घटना में मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। जहां पर उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
वही नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात मडलावदा के लेखी कालोनी में रहने वाले मोहर सिंह नामक व्यक्ति को उसके कमरे में रात में चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से मिले सबूत व आस पास के सी सी टी वि केमरे के फुटेज ओर घायल के साथ लिवइन में रहने वाली महिला से पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा हुआ। दअरसल पूरा मामला यू था कि मोहर सिंह एक महिला के साथ पिछले आठ सालों से लीवइन में रहता था। महिला की एक 19 वर्षीय बेटी भी थी जिसका प्रेम संबंध मां बेटी के साथ कंपनी में काम करने वाले एक युवक से था। युवक लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन मोहरसिंह इसके खिलाफ था, तभी मां बेटी और उसके प्रेमी प्रिंस विश्वकर्मा ने मिलकर मोहरसिंह को जान से मारने की प्लानिंग की प्रिंस विश्वकर्मा ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर मोहर सिंह के घर जाकर उसपे चाकू से हमला कर दिया जिसमे मोहरसिंह गंभीर घायल हो गया, पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों और काल रिकॉर्ड के आधार पर मां बेटी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमे 2 नाबालिक शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
