पीथमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 35 लाख रुपए की चोरी की गई मशीन जप्त।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी गई 35 लाख की मशीनें पुलिस ने की जब्त। चोरी करने वाला  मास्टरमाइंड, आरोपी उमेश,उर्फ कालु व ,उसके अन्य साथी चोरी की वारदात के दिन से ही फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया की पीथमपुर थाना सेक्टर तीन के अंतर्गत, वैष्णवी एण्ड कंपनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि। कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड कालु और उसके साथीयो द्वारा कंपनी की दो मशीनो व मशीनो के पार्टस चोरी हो किए गए है। शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर माँ वैष्णवी एण्ड कंपनी की चोरी की गई  2 मशीनो व मशीनो के स्क्रेप किमत करीब 35 लाख रुपय की समीर ,वाजिद,निवासी इंदौर के स्क्रेप गोडाउन से जप्त की है। वही पुलिस ने आरोपी समीर  सहित, कालु उर्फ उमेश व उसके साथियों,के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी, व इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की सहायता से आरोपियों की तलाश कर रही है,घटना के दिन से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है।

Exit mobile version