नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर है. हर वादे को गारंटी के रूप में धरातल पर उतारा है. संकल्प पत्र युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. इसमें युवाओं के सुझावों को शामिल किया गया है. संकल्प भारत विकसित भारत के स्तंभ युवा नारी गरीब किसान को सशक्त करता है. हमारा फ़ोकस डिग्निटी आप लाइफ़ उस पर है. हाई वैल्यू सर्विस पर ध्यान देने जा रहे हैं. मुफ़्त राशन की योजना आने वाले पाँच साल जारी रहेगा. गरीब की थाली पोषण युक्त और सस्ती हो, इस पर ध्यान दिया जाएगा. जन औषधि केंद्र पर अस्सी फ़ीसदी डिस्काउंट मिलता रहेगा और इसका विस्तार करेंगे. आयुष्मान कार्ड के तहत पाँच लाख का उपचार रहेगा मिलता सत्तर साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा.
भाजपा का घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज बहुत ही शुभ दिन है. देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है. आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी माँ कात्यायनी की पूजा करते हैं और माँ कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं. ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है. इसके साथ सोने में सुहागा, आज बाबासाहब अंबेडकर की जयंती भी है. ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है. मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”
