पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट लाइट हाउस के रहवासी हुए परेशान कलेक्टर से शिकायत की कही बात

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट लाइट हाउस के रहवासी इन दिनों परेशान नजर आ रहे हैं जिसकी एक वजह लाइट हाउस में बने फ्लैट में लीकेज के चलते घरों में पानी आ रहा है जिसको लेकर रहवासी संबंधित लोगों व कंस्ट्रक्शन अधिकारी से शिकायत कर चुके है बावजूद इसके उनकी समस्या से उन्हें निजात नहीं मिल पाई है जिसको लेकर अब गुलमर्ग परिसर लाइटहाउस के रहवासी कलेक्टर आशीष सिंह से इसकी शिकायत करने की बात कर रहे हैं ।

दरअसल इंदौर की कनाड़िया स्थित गुलमर्ग परिसर में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1024 फ्लैट तैयार किए गए थे जहां उसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को सब्सिडी के तौर पर फ्लैट आवंटित किए गए थे जिसमे 3 माह में ही इसके कंस्ट्रक्शन की पोल खोलती नजर आ रही है, ओर अब करीब 300 परिवार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।

कनाड़िया स्थित गुलमर्ग परिसर में लाइटहाउस प्रोजेक्ट के तहत तैयार फ्लैट में वाटर लीकेज के कुलसी के बाद निगम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रोजेक्टकॉन को नोटिस जारी कर दिया है इसमें कहा गया है कि वॉल पैनल में क्रैक आ रहे हैं बाथरूम में लिकेज व दरवाजे भी खराब हो चुके हैं इसके लिए जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिया है। लोगो का कहना है कि कनाड़िया स्थित गुलमर्ग परिसर लाइट हाउस प्रोजेक्ट में 1024 फ्लैट बनाए गए हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है हालांकि प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को किस तरह से कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा चुना लगाया जा रहा है आप वीडियो में साफ देख सकते हैं जहा इस नई बिल्डिंग में दरारें आ गई है,महज 3 महीने पहले आए रहवासियों का कहना है कि यहां ना तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और ना ही यहां पर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था,उन्होंने यहा काम करने वाले कर्मचारियों पर भी शराब पीकर काम करने का आरोप लगा है रहवासियों का कहना है कि लगभग सभी प्लेटो में एक जैसी ही समस्या आ रही है लेकिन कंस्ट्रक्शन अधिकारी उनकी समस्या को सुनने के बजाय समस्या कहने वालों पर ही दबाव बना रहे हैं जहां अब रहवासी इस पूरे मामले को जिला कलेक्टर आशीष सिंह के समक्ष रखने की बात कर रहे हैं,वही कुछ रह वासियों ने कहां के यदि उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया जाता है तो वह इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट भी जाएंगे।

Exit mobile version