** लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने से आरोपी के विरुद्ध की गई कार्रवाई
इस समय इंदौर शहर में नशाखोरी एवं नशे के सामान के विक्रय की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसके परिपालन में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय राकेश गुप्ता द्वारा इन मामलों में त्वरित संज्ञान लेने हेतु निर्देश दिए गए है इसी संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान डीसीपी जोन 1 विनोद मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्री आलोक शर्मा, श्रीमान सहायक पुलिस उपायुक्त गांधीनगर रूबीना मिंजवानी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इंदौर शहर में बढ़ती हुई नशाखोरी एवं नशे के समान का विक्रय के संदर्भ में पुलिस थाना राऊ के अपराध क्रमांक 368/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी आमिर खान निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया था इसी प्रकार थाना राजेंद्र नगर पर अपराध क्रमांक 687/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना आजाद नगर इंदौर में अपराध क्रमांक 468/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है उक्त तीनों अपराधों में आरोपी जमानत पर था आरोपी द्वारा लगातार नशाखोरी के धंधे में लिप्त होने से आरोपी के विरुद्ध पिट्स एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण तैयार किया जाकर कार्रवाई हेतु वरिष्ठ कार्यालय प्रस्तुत किया गया था अपराधी की अपराधीक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए प्रकरण को पुलिस आयुक्त महोदय,इंदौर द्वारा आयुक्त महोदय इंदौर को अग्रेषित किया गया था जिसमें आयुक्त महोदय इन्दौर द्वारा स्वापक और मन प्रभावित पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के तहत आरोपी आमिर खान पिता समीर खान उर्फ चमलू खान 25 वर्ष निवासी ग्राम देवलदी थाना अरनोद प्रतापगढ़ राजस्थान को 6 माह के लिए भोपाल सेंट्रल जेल में निरुद्ध करने का आदेश पारित किया गया था उक्त आदेश के पालन में पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा द्वारा आरोपी आमिर खान की तलाश के संभव प्रयास किया जा रहे थे दिनांक 26.4.2024 को मुखबिर द्वारा आरोपी आमिर खान की रीगल चौराहे पर होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना राऊ की टीम द्वारा आरोपी आमिर खान को पकड़ा गया l एवम उक्त आदेश के पालन में केंद्रीय जेल भोपाल दाखिल किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी महोदय निरीक्षक राजपाल सिहं राठौर उपनिरीक्षक रामेश्वर बामनिया, सउनि अंतर सिंह सोलंकी, प्रधान आर.1122 निलेश सुरालकर ,प्रआर 2726 बलराम, प्रधान आरक्षक 3285 सुरेश लश्करी, आरक्षक 3475 देवेंद्र सिंह, आरक्षक 281 शमंक तिवारी एवं आरक्षक 744 कृष्ण कुमार त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।
पिट्स एनडीपीएस एक्ट क्या है ?
अवैध मादक पदार्थ का व्यापार, व्यवसाय एवं तस्करी करने वाले अपराधियो के विरुद्ध उनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए एवं उन्हें प्रतिबंधित करने एवम निरुद्ध करने के लिए की जाने वाली करवाई है l
