.देश की सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इन दोनों पीने के पानी की समस्या आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर रही है जिसको लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाते हुए आज शहर की कई कॉलोनी में प्रदर्शन किया। इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं को जानने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान आज द्वारकापुरी, छतरी बाग, अर्जुनपुरा, जमुना नगर, मिल्लत नगर, मोती तबेला, जबरन कॉलोनी, माणिक बाग सहित विभिन्न क्षेत्र में चलाया गया जहां अधिकतर क्षेत्र में लोगों ने पानी की समस्याएं उन्हें बताई। देवेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं किंतु शहर में पीने का पानी कई जगह नहीं पहुंच पा रहा है। इसके विरोध में रहवासियों ने आज कांग्रेसियों को मटके भेंट किया जो कि निगम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मौके पर ही फोड़ दिए गए। देवेंद्र यादव ने निगम पर और महापौर पर जल वितरण की समस्या को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
वहीं दूसरी ओर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने पानी की समस्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बीते कुछ महीने में शहर में 19 नई टंकिया खड़ी की गई है आने वाले समय में जल वितरण की कार्य प्रणाली में और सुधार करने के साथ शहर में जल समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
