पानी की टंकी के लिए आमरण अनशन करेंगे एमआईसी सदस्य, डीएवीवी की कुलपति की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में नगर निगम पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं जुटाने में लगा है, लेकिन वार्ड 64 में बनने वाली नई पानी की टंकी के लिए यूनिवर्सिटी और नगर निगम आमने सामने हो गए है, जिसमे अब वार्ड 64 के पार्षद और एमआईसी सदस्य ने टंकी निर्माण के लिए आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

दरअसल वर्ष 2021 तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वार्ड क्रमांक 64 में 30 लाख लीटर पानी की टंकी के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी, करीब साढे 13 करोड़ रुपए लागत से बनने वाली पानी की टंकी राज्य शासन की स्वीकृति के बाद भी डीएवीवी की कुलपति रेणु जैन टंकी निर्माण के लिए खण्डवा रोड स्थित देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी परिसर में निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दे रही है, वही टंकी बनने से वार्ड 64 की लगभग 32 कॉलोनी के 25 हजार रहवासी लाभान्वित होंगे , ऐसे में कुलपति के खिलाफ क्षेत्रीय पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य मनीष शर्मा ने मोर्चा खोल दिया है, जिसमे उन्होंने चेतावनी दी है कि तीन दिनों में यदि कुलपति की तरफ से अनुमति नहीं दी गई तो वे खुद टँकी निर्माण स्थल पर आमरण अनशन करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल होंगे।

Exit mobile version