इंदौर शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदातो की रोकथाम के लिए इंदौर पुलिस लगातर कार्यवाही कर रही इसी कड़ी में इंदौर की पलासिया थाना पुलिस को एक बडी सफ़लता हासिल करते हुए एक कंजर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ़्तार किया
एडीशनल डीसीपी जोन 1 रामसनेही मिश्रा ने मीडिया के जानाकारी देते हुए बताया कि पलासिया थाना क्षेत्र हुई कुछ वाहन चोरी की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को कुछ संधिग्ध मिले जिनकी आसपास के गांवों के लोगो को दिखाने के बाद दो लोगो को पलासिया थाना पुलिस ने हिरासत में लिया गया जिनका नाम विनोद और महेंद्र है जो की कंजर गिरहो के सदस्य होना बताया गया फ़िलहाल पुरे मामले में पलासिया थाना पुलिस ने आरोपीयों से 16 दो पहिया वाहन बरामद किए गए आरोपियों का पुर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड भी है पलासिया थाना पुलिस अब आरोपियों का रिमांड लेकर अन्य मामलों में पूछताछ करेगी।
