पलासिया थाना क्षेत्र में एक दिन पहले छोटे भाई पर हमला करने वाले बदमाशो ने दूसरे दिन बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला कर दिया । घायल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुटी है ।
मामला पलासिया थाना क्षेत्र के चिटनेस के पूर्व का है । यह रविवार को हर्ष का जन्मदिन था जिसने मन्ना बोरासी , शुभम बोरासी और समीर नितेश सहित सभी लोग आए थे । तभी मन्ना बोरासी , शुभम बोरासी और समीर ने नितेश नरवले के साथ मारपीट की थी । घायल नितेश ने इसकी शिकायत पलासिया थाने पर दर्ज करवाई थी । जिससे नाराज आरोपियों ने आज घायल नितेश के भाई राहुल पर जानलेवा हमला कर दिया ।
