परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में युवक का मोबाइल लूट बदमाश हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात लगातार सामने आ रही है ऐसा ही मामला परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक नाबालिक अपने फोन पर बात करता हुआ जा रहा था इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट फरार हो गए।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक दीपक जायसवाल नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 14 वर्षीय बेटा नैतिक जायसवाल मोबाइल फोन पर बात करता हुआ अपने घर की और आ रहा था इस दौरान राजकुमार सब्जी मंडी के यहां दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूटा और फरार हो गए पूरा मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है

Exit mobile version