परदेशीपुरा पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े एक लिस्टेट बदमाश पर रासुका के तहत कार्यवाही की है । बदमाश पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज है जिसमे सभी नशे के कारोबार से जुड़े है । अब आरोपी को भोपाल जेल में रखा जाएगा ।
परदेशीपुरा पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश नितिन उर्फ अप्पी के खिलाफ हुई रासुका की कार्यवाही के बाद इसे गिफ्तार किया है । बदमाश क्षेेेत्र का लिस्टेट बदमाश है और उस पर दर्जनभर मामले दर्ज थे । जिसमें अधिकतर मामले नशे के कारोबार से जुड़े है । बदमाश पर लगातार हो रही एनडीपीएस की कार्यवाही के बाद भी बदमाश नशे के कारोबार से जुड़ा था ।
अब बदमाश को रासुका की अवधि के दौरान भोपाल केंद्रीय जेल में रखा जाएगा ।
