परदेशीपुरा थाने से फरार रेप का आरोपी पकड़ाया:चंदन नगर में रिश्तेदार के यहां छिपा था, पुलिस का दबाव आया काम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाने से मंगलवार शाम संतरी को चकमा देकर फरार हुए रेप के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह चंदन नगर में रिश्तेदार के यहां छिपा था। इसे लेकर पुलिस की किरकिरी हो रही थी। ऐसे में पुलिस ने उसके परिवार पर दबाव बनाया। तब परिवार ने ही उसे पकड़ने में पुलिस की मदद की। परदेशीपुरा में 28 साल की महिला से रेप ओर धर्म परिवर्तन के मामले में थाने से फरार हुए आरोपी राहुल उर्फ जफर शेख निवासी आजाद नगर को पुलिस के जवान रोशन यादव ओर भोला ने पकड़ लिया। आरोपी को थाने लेकर आया गया है। बताया जाता है कि कार्रवाई के डर से वह भाग गया था। उसने बताया कि महिला ने उस पर झूठे आरोप लगाए थे।
हिंदूवादियों ने घेरा था, एसीपी को सौपी थी जांच
राहुल उर्फ जफर के भागने के बाद हिंदूवादियों ने थाने घेरा था। इस पर एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्रिसंह ने जफर को जल्द पकड़ने की बात कही थी। इसके बाद जफर के पिता को थाने में बैठाया गया। उसकी पत्नी ने पुलिस को जहर खाकर मरने की बात कही थी। लेकिन पुलिस ने साफ कह दिया था कि जफर उन्हें चाहिए। पिता के हिरासत में होने के बाद जफर के रिश्तेदारों के यहां होने की सूचना मिली। इसके बाद सिपाही मौके पर पहुंचे ओर उसे दबोच लिया।

Exit mobile version