पत्नी से बदला लेने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची पुलिस पूछताछ मे हुआ खुलासा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दुबई के एक टेक्सटाइल कारोबारी ने पत्नी और ससुर को जेल भेजने के लिए खुद की 50 लाख की फिरौती का षड्यंत्र रचा, लेकिन दो घंटे में पुलिस ने फर्जी अपहरण काण्ड का खुलासा कर दिया

त्रिवेणी कॉलोनी के कारोबारी ने मंगलवार शाम बताया कि एक बदमाश ने चाकू दिखाकर 50 लाख की फिरौती मांगी है। पुलिस ने कई जगह सर्चिग की। शक होने पर पुलिस ने व्यापारी से सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला है, उसका ससुराल भी वहीँ है 6 साल से पत्नी बच्चे को लेकर मायके में है। पिछले दिनों पत्नी ने उस पर केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाया था। इसी का बदला लेने उसने शाहरुख निवासी मंदसौर को 20 हजार में हायर कर फिरौती की साजिश रची, ताकि पुलिस शाहरुख को पकड़े तो वह पत्नी व ससुर का ही नाम बताए। पूरे मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version