पत्नी ने कर ली चौथी शादी, परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जलाया, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर शहर की जुनी इंदौर थाना क्षेत्र में फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी द्वारा छोड़कर जाने पर उसके ही घर के सामने जाकर आत्मदाह कर लिया है। हालांकि इस हादसे में पति की मौत हो गई है और पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

झोन 4 के एडीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि यह घटना गत 4 जनवरी की है। आत्मदाह करने वाले युवक का नाम 35 वर्षीय सुनील लोहानी निवासी जूनी इंदौर क्षेत्र बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया है कि मृतक का कुछ समय पूर्व एक यूवती से विवाह हुआ था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में किसी भी बात को लेकर विवाद होने लगे। इसी दौरान युवती का एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और उसके साथ शादी कर ली।

मृतक सुनील अपनी पत्नी द्वारा दूसरी शादी करने के कारण आहत था उसने इसके पूर्व भी अपनी पत्नी से मिलने का प्रयास किया था लेकिन वह उसके साथ आने को तैयार नहीं थी। इसी बात से नाराज होकर घटना वाले दिन सुनील अपनी पत्नी के घर पहुंचा और उसने वहां जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि 80% से ज्यादा जल जाने के कारण उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई है। इधर मृतक सुनील के परिजनों का महिला पर आरोप है कि उसने इसी तरह पूर्व मे भी दो शादियां कि थी सुनील से उसकी तीसरी शादी थी वही सुनील को छोड़कर उसने एक और अन्य विवाह रचा लिया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि सुनील से वैधानिक रूप से तलाक न होने पर भी महिला ने चौथी शादी कर ली इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर अपनी जान शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Exit mobile version