पत्नी के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा पति बोला- मायके से कार लाओ नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में पत्नी के साथ बिताए आंतरिक पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। उसने पुलिस को बताया कि मेरे पति मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार की डिमांड कर रहे हैं। मामला पारिवारिक होने के कारण पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। राऊ पुलिस के मुताबिक पूनम ने बताया कि उसकी शादी किशन गंज इलाके में रहने वाले लखन पटेल से 21 मई 2023 को हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थितियां ठीक नहीं थी। इसके चलते दोनों परिवारों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने का फैसला लिया।

शादी के एक माह बाद ही पति ने प्रताड़ित करने के साथ चरित्र पर शंका करना शुरू कर दिया। हमारे आंतरिक पलों के वीडियो भी बना लिए। पूनम ने इसे बर्दाश्त किया तो लखन ने मारपीट शुरू कर दी। तब उसने सास भूरी बाई और ससुर सत्यनारायण पटेल को पूरी बात बताई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। ननंद वंदना भी पति को मेरे खिलाफ भड़काने लगी। सास-ससुर कहते कि घर से दहेज में कुछ नहीं दिया। शादी भी सस्ते में निपटा दी।
एक दिन सभी ने कहा कि तेरे पिताजी ने दहेज में कुछ नहीं दिया इसलिए उनसे शगुन में कार मांग ले। पूनम ने अपने पिताजी से यह बात की तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाया कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसीलिए सम्मेलन में शादी की थी।

पिताजी की बात मानकर थोड़े दिन तो ससुराल वाले ठीक रहे। फिर 15 फरवरी 2024 को पति लखन ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद पिता के पास रहने आ गई। इसके बाद लखन 21 मई को घर आया और पिताजी से बात की।
मुझे अकेले कमरे में ले जाकर कहा कि तेरे वीडियो वायरल कर दूंगा, समाज में मुंह नहीं दिखा पाएगी। इसलिए पिताजी से बोल कर कार देने का बोल दे। पूनम ने पुलिस से कहा कि जब मैंने यह बात अपने पिता और परिवार को बताई। इसके बाद सभी ने पूरे मामले की शिकायत करने का फैसला किया।

Exit mobile version