पति से परेशान महिला ने दी अपनी जान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे है और इसी के तहत महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने मर्ग कायम कर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है

पूरे मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी के मुताबिक पिंकी राठौर उम्र 22 वर्षी ए नामक महिला द्वारा स्वयं के पिता के घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की गई है जानकारी के आधार पर प्राथमिक रूप से मर्ग कायम किया गया है और परिवारजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं बताया जा रहा है कि मृतक महिला पिंकी की शादी 3 महीने पहले इंदौर में ही रहने वाले आत्माराम नामक व्यक्ति से हुई थी पारिवारिक रजामंदी के अनुसार शादी हुई थी मृतक महिला और उसका पति आत्माराम दोनों तलाकशुदा थे जिसके बाद दोनों की शादी हुई थी मृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जिसमें मृतिका ने वीडियो में कहा है कि मेरे हस्बैंड ने मुझे बहुत गलत बोला और मारा है और इस कारण से मैं मेरी जान ले रही हूं फिलहाल पुलिस का कहना है की वीडियो की जांच की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version