इंदौर। महिला डाॅक्टर ने सास और देवर पर मारपीट का केस दर्ज करवाया है। डाॅक्टर के पति की 8 नवंबर को हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। महिला ने दो दिन बाद ही सास और देवरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई थी। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक इस बार दूध को लेकर विवाद हुआ है। शिखा माहेश्वरी का आरोप है कि सास शशि और देवर विनित ने उसके साथ अभद्रता की और उंगली चबा ली। उधर आरोपित सास शशि ने भी शिखा के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज करवाया है। उन पर चहरे और सिर में चोट पहुंचाने का आरोप है।
