पड़ोसी से परेशान होकर महिला ने की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा में शादीशुदा महिला ने विजय केवट के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि वह पति से अलग रहती है। 15 दिन से विजय घर से बाहर निकलते समय कमेंट करता है। लेकिन यह बात किसी को नहीं बताई। दो दिन पहले विजय ने मेन गेट पर लात मारकर घर में घुसने की कोशिश की। उसने धमकाकर कहा कि अंदर आने दे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पत्नी बनाकर रखने की जिद करता है। पीड़िता ने यह बात अपने रिश्तेदार को बताई। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया गया।

TAGGED:
Exit mobile version